शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पांच किन्नर

Published at :28 Jan 2014 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पांच किन्नर

छपरा (सदर). वैसे तो समय-समय पर मतदाता सूची बनाने व वोटर आइकार्ड बनाने में पुरुष मतदाता को महिला मतदाता तथा महिला मतदाता को पुरुष मतदाता बनाने की शिकायतें मिलती रही हैं. परंतु, गत दिन संपन्न मतदाता सूची में संक्षिप्त पुनरीक्षण व सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदाता सूची निर्माण से जुड़े डाटा ऑपरेटर, कर्मचारियों […]

विज्ञापन
छपरा (सदर).
वैसे तो समय-समय पर मतदाता सूची बनाने व वोटर आइकार्ड बनाने में पुरुष मतदाता को महिला मतदाता तथा महिला मतदाता को पुरुष मतदाता बनाने की शिकायतें मिलती रही हैं. परंतु, गत दिन संपन्न मतदाता सूची में संक्षिप्त पुनरीक्षण व सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदाता सूची निर्माण से जुड़े डाटा ऑपरेटर, कर्मचारियों की उदासीनता व लापरवाही तथा कमोबेश मतदाता की भूल ने चार से पांच दर्जन मतदाताओं को न तो पुरुष और न महिला मतदाता सूची में छोड़ा है, बल्कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में बनाये गये अन्य मतदाता सूची में शामिल कर दिया है. इसका मतलब यह है कि संबंधित मतदाता न तो पुरुष है और न महिला. फलत: मतदाता सूची देखने के बाद सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े मतदाता सूची के बाद संबंधित मतदाता अपने समाज में मजाक के पात्र बन रहे हैं. आखिर वे करें, तो क्या करें.
किन्नरों के प्रतिनिधिमंडल की पहल पर बना अन्य मतदाता कॉलम : भारत के निर्वाचन आयोग ने किन्नर समुदाय के लोगों के लिखित रूप से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने व मताधिकार के अधिकार की मांग को लेकर ही निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2013 से मतदाता सूची में पुरुष व महिला मतदाता के कॉलम के अलावा किन्नर मतदाताओं के लिए अन्य मतदाता कॉलम बनाने का निर्देश दिया था.
पांच शिक्षक भी पुरुष व महिला मतदाता से अलग श्रेणी में! : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची के अवलोकन से स्पष्ट हुआ है कि सभी पांच जिलों में कुल पांच शिक्षक मतदाताओं को भी पुरुष या महिला मतदाता के बदले अन्य मतदाता की श्रेणी में शामिल किया गया है. इसमें बजाप्ता उनके नाम के सामने अन्य मतदाता अंकित हैं. इनमें बेतिया जिले के बेतिया सदर की मतदाता सूची में तीन, सीवान के सीवान अंचल के मतदाता सूची में एक, तो सारण के बनियापुर प्रखंड के मतदाता सूची में एक मतदाता का नाम अन्य मतदाता का नाम शामिल किया गया है. इनमें अधिकतर महिला मतदाता शामिल हैं, जो किसी-न-किसी कॉलेज या उच्च विद्यालय में शिक्षक हैं. इसे लेकर संबंधित आसपास के शिक्षकों में चर्चाएं हैं.
सर्वाधिक किन्नर गड़खा विस क्षेत्र में : एक जनवरी 2014 को अंतिम रूप से प्रकाशित फोटो युक्त मतदाता सूची में सारण जिले में कुल 49 वैसे मतदाता का नाम शामिल है जो न तो पुरूष है और न महिला है. हालांकि 1.1.2013 को बनायी गयी मतदाता सूची में किन्नर मतदाताओं की संख्या 37 होने की बात सूची के अवलोकन से मालूम हुआ है. इनमें सबसे ज्यादा 11 किन्नर गड़खा विधानसभा क्षेत्र में, मांझी में 10, अमनौर में नौ, बनियापुर और सोनपुर में चार-चार, मढ़ौरा में पांच, एकमा और तरैया में दो-दो, जबकि छपरा व परसा में एक -एक किन्नर मतदाता होने की बात सामने आयी है.
मतदाताओं के ड्राफ्ट पब्लिकेशन के दौरान कुल 90 मतदाताओं को ‘अन्य मतदाता’ कॉलम में शामिल होने की बात आयी थी. परंतु, त्रुटियों के सुधार के बाद यह संख्या 49 पर पहुंची है. उन्होंने माना कि आवेदन भरने में त्रुटि व ऑपरेटर की लापरवाही के कारण ही कंप्यूटर में अन्य मतदाता कॉलम में संख्या बढ़ सकती है. हालांकि कुछ मतदाता तो इस श्रेणी के सारण में है ही.
केके पाठक, उपनिर्वाचन पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन