बिहार : गोपालगंज में चार दुकानों से लाखों की चोरी

Updated at : 09 Jul 2016 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : गोपालगंज में चार दुकानों से लाखों की चोरी

गोपालगंज/कुचायकोट :बिहार के गोपालगंज में यूपी बार्डर पर स्थित कुचायकोट थाने के बथना कुट्टी बाजार में चोरों ने पहले फल की दुकान का ताला तोड़ा. बैठ कर दुकान से सेव, आम, अनार को खाने के बाद फल को बांध लिया और बारी-बारी से चार दुकानों से लाखों की समान चोरी कर लिया. चोरी की इस […]

विज्ञापन

गोपालगंज/कुचायकोट :बिहार के गोपालगंज में यूपी बार्डर पर स्थित कुचायकोट थाने के बथना कुट्टी बाजार में चोरों ने पहले फल की दुकान का ताला तोड़ा. बैठ कर दुकान से सेव, आम, अनार को खाने के बाद फल को बांध लिया और बारी-बारी से चार दुकानों से लाखों की समान चोरी कर लिया. चोरी की इस घटना से बाजार के दुकानदारों में हडकंप मच गया है.

घटना की सूचना पर कुचायकोट पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है. फल खाने के बाद चोरी की इस घटना की चर्चा पूरे दिन होती रही. बता दे कि शुक्रवार की रात प्रतिदिन की तरह अपने दुकानों को बंद कर लोग रात के नौ बजे घर चले गये. इस बीच चोरों ने बथना कुट्टी चौक पर पहुंच कर यूपी के कुशीनगर जिला के तरेया सुजान थाना के हफुआ के रहने वाले सीताराम यादव के फल दुकान का ताला तोड़ा.

चोरों ने फल खाने के बाद उनके दुकान के फल और नगद राशि बांध लिये. उसके बगल में स्थित रमेश प्रसाद के मिठाई दुकान से मिठाई तथा बाजार के प्रमुख व्यवसायी हरि प्रसाद के दुकान का ताला तोड़ कर लाखों रुपये की माल चोरी कर लिया. कुल चार दुकानों को चोरों ने खंगाला.

शनिवार की सुबह जब लोग बाजार पहुंचे तो ताला टूटा हुआ देख कर दुकानदारों को सूचना दिया. दुकानदार पहुंचे तो उनका होश उड़ गया था. चोरी की इस घटना से पुलिस भी परेशान है. पुलिस की टीम आस -पास के इलाके में संभावित चोरों को खंगाल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन