शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत

हुसैनगंज . थाना क्षेत्र के छाता में कार्यरत एक शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. प्राप्त सूचना के अनुसार शिक्षक बाबूद्दीन अहमद की पुत्री शिक्षिका तबस्सुम परवीन छाता पंचायत के राजकीय प्राथमिक उर्दू छाता में नियोजित शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी. सोमवार को अपने निवास कागजी मुहल्ला सीवान से विद्यालय जा रही […]
हुसैनगंज . थाना क्षेत्र के छाता में कार्यरत एक शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. प्राप्त सूचना के अनुसार शिक्षक बाबूद्दीन अहमद की पुत्री शिक्षिका तबस्सुम परवीन छाता पंचायत के राजकीय प्राथमिक उर्दू छाता में नियोजित शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी. सोमवार को अपने निवास कागजी मुहल्ला सीवान से विद्यालय जा रही थी, उनका भतीजा बाइक चला रहा था. विद्यालय के पहले उसने अपना नियंत्रण खो दिया और मुख्य सड़क पर ही बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे शिक्षिका की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बताते हैं कि उनके सिर में काफी चोट आयी, जिससे उनकी मौत हो गयी.
परिजनों का हुआ बुरा हाल
शिक्षिका तबस्सुम परवीन की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से उनके परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. शिक्षिका कागजी मुहल्ला सीवान में रहती थी. उनका नियोजन 2006 में प्रखंड हुसैनगंज में हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




