ePaper

नरेंद्र मोदी के खिलाफ कल से नीतीश कुमार का ''शब्दवापसी'' अभियान

Updated at : 10 Aug 2015 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के खिलाफ कल से नीतीश कुमार का ''शब्दवापसी'' अभियान

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. आज उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बार-बार अपील करने के बााद भी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहारियों को आहत करने वाला अपना बयान वापस नहीं ले रहे हैं, तो कल से हम ‘शब्दवापसी’ अभियान शुरू करने जा रहे हैं. इस […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. आज उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बार-बार अपील करने के बााद भी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहारियों को आहत करने वाला अपना बयान वापस नहीं ले रहे हैं, तो कल से हम ‘शब्दवापसी’ अभियान शुरू करने जा रहे हैं. इस अभियान से 50 लाख लोग जुड़ेंगे और हस्ताक्षर अभियान चलाकर नरेंद्र मोदी से अपने शब्द वापस लेने की मांग करेंगे. साथ ही वे अपना डीएनए सैंपल भी नरेंद्र मोदी जी को टेस्ट के लिए भेजेंगे.उन्होंने ट्वीट किया है कि बिहार की जनता अपने अपमान का माकूल जवाब देगी. नीतीश कुमार ने ट्विटर किया है कि नरेंद्र मोदी बार-बार बिहारियों का अपमान कर रहे हैं .

नीतीश कुमार ने बताया कि वे कल राजद अध्यक्ष लालू यादव के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और शब्दवापसी अभियान की शुरुआत करेंगे.सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि इस महीने की 29 तारीख को पटना के गांधी मैदान में स्वाभिमान रैली का आयोजन किया जायेगा और इस ‘शब्दवापसी’ अभियान के प्रथम चरण की समाप्ति होगी.

गौरतलब है कि 25 जुलाई को बिहार दौरे पर आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए यह कहा था कि नीतीश कुमार के डीएनए में खराबी है. नरेंद्र मोदी के इस बयान के बाद नीतीश कुमार ने आपत्ति जतायी थी और कहा था कि उनके बयान से बिहारियों का स्वाभिमान आहत हुआ है.

वे बिहार के बेटे हैं और उनका डीएनए बिहारियों से अलग नहीं है. इसलिए जिन बिहारियों के वोट के बल पर वे प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं, उनका सम्मान करने के लिए उन्हें अपना डीएनए वाला बयान वापस लेना चाहिए. इस संबंध में नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र भी लिखा था, जिसमेंउन्होंने उनसे डीएनए वाला बयान वापस लेने की मांग की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन