ePaper

जब मैं भाजपा के साथ था, तो पीएम मैटेरियल था, आज कुछ नहीं हूं : नीतीश कुमार

Updated at : 06 Aug 2015 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
जब मैं भाजपा के साथ था, तो पीएम मैटेरियल था, आज कुछ नहीं हूं : नीतीश कुमार

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनका डीएनए वाला बयान वापस लेने की मांग की. नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने जो कुछ कहा वह प्रधानमंत्री के ही शब्द थे.लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि मेरे डीएनए में स्वतंत्रता संग्राम के मूल्य हैं. मेरा डीएनए वही […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनका डीएनए वाला बयान वापस लेने की मांग की. नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने जो कुछ कहा वह प्रधानमंत्री के ही शब्द थे.लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि मेरे डीएनए में स्वतंत्रता संग्राम के मूल्य हैं. मेरा डीएनए वही है, जो बिहारवासियों का है. वह अलग कैसे हो सकता है.

नीतीश कुमार ने कहा कि देश सर्वोपरि होता है और देश के प्रधानमंत्री की अपनी गरिमा होती है. मोदी जी का बयान उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है. इसलिए मैं यह कह रहा हूं कि वे अपना बयान वापस ले लें.

जहां तक एनडीए और भाजपा की है, तो मैंने इनपर कोई टिप्पणी नहीं की है. मैंने तो प्रधानमंत्री के बारे में कहा है. बावजूद इसके अगर वे कुछ कह रहे, तो मुझे कोई खास अंतर नहीं पड़ता. जब मैं इनके साथ तो वे मुझे पीएम मैटेरियल बताते थे और आज जब मैं उनके साथ नहीं हूं, तो मैं कुछ भी नहीं हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन