ePaper

नीतीश कुमार की इफ्तार दावत में लालू व कांग्रेसी नेता हुए शामिल

Updated at : 12 Jul 2015 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कुमार की इफ्तार दावत में लालू व कांग्रेसी नेता हुए शामिल

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दी गयी इफ्तार दावत में राजद प्रमुख लालू प्रसाद, प्रदेश के कई मंत्री और कांग्रेस नेतागण शामिल हुए. मुख्यमंत्री के सरकारी निवास एक, अणे मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अशोक चौधरी, कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह और अन्य नेता शामिल हुए. […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दी गयी इफ्तार दावत में राजद प्रमुख लालू प्रसाद, प्रदेश के कई मंत्री और कांग्रेस नेतागण शामिल हुए. मुख्यमंत्री के सरकारी निवास एक, अणे मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अशोक चौधरी, कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह और अन्य नेता शामिल हुए.

नमाजी टोपी पहने कुमार ने एक अच्छे मेजबान की भूमिका निभायी. लालू प्रसाद ने लोगों का अभिवादन किया और कुमार, मंत्रियों तथा विधायकों के साथ बैठे. कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की इफ्तार दावत में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने सकारात्मक जवाब दिया.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं नहीं जानता कि कौन जा रहे हैं और कौन नहीं जा रहे हैं लेकिन मैं 13 जुलाई को दिल्ली में कांग्रेस प्रमुख की इफ्तार दावत में शामिल हो रहा हूं.’ राजद प्रमुख उस आयोजन में शामिल नहीं हो रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन