बहुमत साबित करने में सफल रहेंगे जीतन राम मांझी : भाजपा

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि मांझी बहुमत साबित कर देंगे और नीतीश कुमार के खेमे के हाथ निराशा ही आयेगी.भाजपा ने यह भी कहा कि बहुमत विधानसभा में सिद्ध करना होगा न कि जदयू दफ्तर में जैसा कि उसके नेता […]
नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि मांझी बहुमत साबित कर देंगे और नीतीश कुमार के खेमे के हाथ निराशा ही आयेगी.भाजपा ने यह भी कहा कि बहुमत विधानसभा में सिद्ध करना होगा न कि जदयू दफ्तर में जैसा कि उसके नेता नीतीश कुमार कह रहे हैं. नीतीश पर निशाना साधते हुए पार्टी ने आरोप लगाया कि वह सत्ता के भूखे हैं और उनकी इस चाहत का पर्दाफाश हो गया है कि वह केवल एक कठपुतली मुख्यमंत्री चाहते थे.
उन्होंने कहा, बहुमत किसी कमरे या पार्टी कार्यालय में सिद्ध नहीं किया जा सकता है. ऐसा सदन में किया जाना है. इसीलिए मांझी के पास बहुमत है या नहीं, नीतीश कुमार को कितने विधायकों का समर्थन है, ये केवल विधानसभा में साबित किया जायेगा ना कि पार्टी कार्यालय में. मुख्य विपक्षी दल के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम स्थिति पर नजर रखें. इस बीच मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपनी पार्टी के निर्देश का पालन नहीं करने पर जदयू ने मांझी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया है. शाहनवाज ने नीतीश कुमार पर मुख्यमंत्री के पद का अपमान करने और केवल सत्ता के लिए सोचने के आरोप लगाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




