बिहार की स्थिति की जानकारी देने सुशील कुमार मोदी दिल्ली रवाना
Updated at : 07 Feb 2015 3:15 PM (IST)
विज्ञापन

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच सत्ता संघर्ष के मद्देनजर बिहार के राजनीतिक उथल-पुथल के बारे में भाजपा नेतृत्व को सूचित करने वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी आज दिल्ली रवाना हो गए.दिल्ली रवाना होने के पहले बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता ने पटना स्थित […]
विज्ञापन
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच सत्ता संघर्ष के मद्देनजर बिहार के राजनीतिक उथल-पुथल के बारे में भाजपा नेतृत्व को सूचित करने वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी आज दिल्ली रवाना हो गए.दिल्ली रवाना होने के पहले बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता ने पटना स्थित अपने आवास पर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ आज एक बैठक की.
यादव ने पत्रकारों को बताया कि भाजपा स्थिति पर नजर रखे है और परिस्थिति देखकर निर्णय लेगी.बिहार विधानसभा में भाजपा के 87 सदस्य हैं और उसने नीतीश और मांझी के बीच जारी सत्ता संघर्ष में मांझी के पक्ष में नरम रुख दिखाया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




