योगी आदित्यनाथ ने दिया विवादित बयान, मायावती ने की निंदा

पटना : वैशाली में आयोजित संत-समागम में भाजपा सांसद आदित्यनाथ ने एक विवादित बयान दिया है, जिसके बाद राजनीति शुरू हो गयी है. उन्होंने कहा कि जिस तरह 6 दिसंबर 1992 को संत शक्ति जागरूक हुई थी, उसी तरह एक बार फिर संत शक्ति जागरूक होगी और बाबरी मस्जिद की तरह भारत विरोधी ढांचा को […]
पटना : वैशाली में आयोजित संत-समागम में भाजपा सांसद आदित्यनाथ ने एक विवादित बयान दिया है, जिसके बाद राजनीति शुरू हो गयी है.
उन्होंने कहा कि जिस तरह 6 दिसंबर 1992 को संत शक्ति जागरूक हुई थी, उसी तरह एक बार फिर संत शक्ति जागरूक होगी और बाबरी मस्जिद की तरह भारत विरोधी ढांचा को ध्वस्त किया जायेगा..यही नहीं योगी आदित्यनाथ ने धर्मपरिवर्तन पर बयान देते हुए कहा कि हम लोगों का राष्ट्रीयकरण कर रहे हैं, जो भारतीय हैं, वह भारत में रहेंगे और जो भारतीय नहीं हैं, उन्हें विदेश भेजेंगे.
योगी आदित्यनाथ के उक्त बयान की विपक्ष निंदा कर रहा है. बसपा नेता मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे योगी आदित्यनाथ पर कंट्रोल रखें, क्योंकि वे उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव फैला रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




