बिहार के अभ्यारण्य में बाघ के तीन शावकों का जन्म

Published at :16 Jul 2013 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के अभ्यारण्य में बाघ के तीन शावकों का जन्म

पश्चिमी चंपारणः बिहार के एक मात्र बाघ अभयारण्य में एक बाघिन ने तीन शावकों का जन्म दिया है. इस इलाके में डेढ़ साल पहले भी एक बाघिन ने शावकों जन्म दिया था. यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी. पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि बाघ अभयारण्य के निदेशक सह वन संरक्षक संतोष तिवारी […]

विज्ञापन

पश्चिमी चंपारणः बिहार के एक मात्र बाघ अभयारण्य में एक बाघिन ने तीन शावकों का जन्म दिया है. इस इलाके में डेढ़ साल पहले भी एक बाघिन ने शावकों जन्म दिया था. यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी.

पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि बाघ अभयारण्य के निदेशक सह वन संरक्षक संतोष तिवारी ने कहा, ‘वाल्मीकि अभयारण्य के मुरदापुर वन क्षेत्र में एक बाघिन ने तीन शावकों का जन्म दिया है. यह हम लोगों के लिए एक सकारात्मक विकास है.’
उन्होंने बताया कि अभयारण्य के अधिकारी शावकों का जीवन सुनिश्चित करने के लिए कैमरों के जरिए कड़ी निगरानी रखेंगे. इसी इलाके में 2011 में एक अन्य बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया था, लेकिन उनमें से एक जन्म लेने के तुरंत बाद मर गया था.
अभयारण्य में 20 बाघिनें हैं. तिवारी ने तीन शावकों के जन्म का श्रेय अनुकूल परिस्थिति को दिया. उन्होंने बताया कि अभयारण्य का चारागाह पिछले कई सालों से बाघों को आकर्षित करता रहा है. यह अभयारण्य पटना से 200 किलोमीटर दूर स्थित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन