ePaper

बिहार बोर्ड की परीक्षा में एक बेंच पर बैठेंगे दो परीक्षार्थी, 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक होंगे नियुक्त

Updated at : 23 Jan 2023 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार बोर्ड की परीक्षा में एक बेंच पर बैठेंगे दो परीक्षार्थी, 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक होंगे नियुक्त

बिहार बोर्ड की इंटर-मैट्रिक परीक्षा में सभी वीक्षक प्रत्येक दिन प्रत्येक पाली की परीक्षा शुरू होने के पूर्व विहित घोषणा-पत्र में अंकित करेंगे कि इनके प्रभार के अंतर्गत 25 परीक्षार्थियों की जांच इनके द्वारा कर ली गयी है और उनके पास कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं पायी गयी है.

विज्ञापन

बिहार बोर्ड की इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 को लेकर तैयारी जारी है. परीक्षा कक्ष हॉल में प्रत्येक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी ही बैठेंगे. एक बेंच से दूसरे बेंच के बीच प्रर्याप्त दूरी रखी जाये. किसी परीक्षा केंद्र पर यदि बेंच डेस्क की कमी होती है, तो संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इसकी समुचित व्यवस्था करेंगे.

25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक होंगे नियुक्त

प्रत्येक 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक के अनुपात में वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति होगी. प्रत्येक परीक्षा हॉल में न्यूनतम दो वीक्षक रहेंगे. सभी वीक्षक प्रत्येक दिन प्रत्येक पाली की परीक्षा शुरू होने के पूर्व विहित घोषणा-पत्र में अंकित करेंगे कि इनके प्रभार के अंतर्गत 25 परीक्षार्थियों की जांच इनके द्वारा कर ली गयी है और उनके पास कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं पायी गयी है.

असेंडिंग क्रम में बैठेंगे परीक्षार्थी

सीट प्लानिंग की व्यवस्था इस प्रकार की जायेगी कि परीक्षा कक्ष में एक रौल कोड के सभी परीक्षार्थी रौल नंबर असेंडिंग क्रम में परीक्षा में बैठ सकें, जिससे कि उनके मुद्रित रौल नंबर वाली उत्तर पुस्तिका और ओएमआर उत्तर पत्रक को परीक्षार्थियों के बीच वितरित करने में कोई परेशानी न होने पाये. इससे परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका और ओएमआर उत्तर पत्रक को संग्रहित करने में भी कोई कठिनाई नहीं होगी. एक कोड के परीक्षार्थी को आरोही क्रम में बैठाने के बाद दूसरे कोड के परीक्षार्थी को बैठाने के लिए सीट निर्धारित की जाये.

परीक्षा केंद्र के बाहर सीट प्लानिंग चिपकानी होगी

परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों के बैठने के लिए सीट प्लान की एक प्रति परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर और परीक्षा केंद्र के परिसर में ब्लैक बोर्ड पर भी बड़े-बड़े अक्षरों में चिपका देंगे और उसकी एक प्रति परीक्षा केंद्र पर रखते हुए एक प्रति उसी दिन प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के हस्ताक्षर के साथ बोर्ड के सचिव को भेज देंगे. केंद्रों के निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थी अपने बैग को परीक्षा कक्ष के बाहर ही रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन