भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई तेज,इडी जब्त करेगा अवैध संपत्ति

पटना : प्रदेश में भ्रष्ट सरकारी कर्मियों के खिलाफ चल रही मुहिम में अब प्रवर्त्तन निदेशालय (इडी) भी जुटेगा. प्रवर्त्तन निदेशालय ने बिहार सरकार के उन सभी विभागों और जांच एजेंसियों से ऐसे लोक सेवकों की सूची मांगी है, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं. पिछले दो वर्षों में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, आर्थिक […]
पटना : प्रदेश में भ्रष्ट सरकारी कर्मियों के खिलाफ चल रही मुहिम में अब प्रवर्त्तन निदेशालय (इडी) भी जुटेगा. प्रवर्त्तन निदेशालय ने बिहार सरकार के उन सभी विभागों और जांच एजेंसियों से ऐसे लोक सेवकों की सूची मांगी है, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं.
पिछले दो वर्षों में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, आर्थिक अपराध इकाई और एसयूवी ने 145 लोक सेवकों के खिलाफ कार्रवाई की है. इडी ने लोक सेवकों की सूची के साथ उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की प्रति और आय से अधिक संपत्ति के मामले का ब्योरा भी मांगा है. इसका मकसद भ्रष्ट लोक सेवकों के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में भूमि, फ्लैट व अन्य वित्तीय संस्थाओं में निवेश किये गये काले धन का पता लगा कर उसे जब्त करने की कार्रवाई करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




