शिवहर के स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार आभूषण व रुपये लूटे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2019 11:26 PM
शिवहर : शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल गांव स्थित बाया पुल के समीप रविवार की देर शाम बाइक सवार तीन अपराधियों ने शिवहर के स्वर्ण व्यवसायी रमेश साह को गोली मारकर जख्मी कर दिया तथा बैग में रखा आभूषण व रुपये लूट लिए. गंभीर रूप से जख्मी श्री साह को उपचार के […]
शिवहर : शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल गांव स्थित बाया पुल के समीप रविवार की देर शाम बाइक सवार तीन अपराधियों ने शिवहर के स्वर्ण व्यवसायी रमेश साह को गोली मारकर जख्मी कर दिया तथा बैग में रखा आभूषण व रुपये लूट लिए. गंभीर रूप से जख्मी श्री साह को उपचार के लिए शहर के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है.
कितने की लूट हुई है, इसका खुलासा नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार, श्री साह धनकौल गांव के ही रहनेवाले हैं. वह देर शाम अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी बीच बदमाशों ने लूटपाट करने की नियत से उसे रोकना चाहा, किंतु व्यवसायी आगे बढ़ गया. बाद में विरोध करने पर अपराधियों में से एक ने पिस्टल निकालकर पैर में गोली मार दी.
पीड़ित व्यवसायी के परिजन फिलहाल कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं. परिजन ने कहा है कि घटना की सूचना पिपराही थानाध्यक्ष को मोबाइल पर दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










