पुलिस ने छापेमारी कर दो लाटरीबाजों को पकड़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2019 1:22 AM

विज्ञापन

दरभंगा : एसएसपी बाबूराम के निर्देश पर सीआइएटी की टीम ने शनिवार को छापामारी कर लाटरी खेल रहे दो जुआरियों को दबोच लिया. दोनों को किलाघाट रामबाग स्थित एक बगीचा से गिरफ्तार किया गया है. दोनों को सीआइएटी टीम ने लहेरियासराय थाना पुलिस के हवाले कर दिया है. इनके पास से 21 सौ रुपये, एक […]

विज्ञापन

दरभंगा : एसएसपी बाबूराम के निर्देश पर सीआइएटी की टीम ने शनिवार को छापामारी कर लाटरी खेल रहे दो जुआरियों को दबोच लिया. दोनों को किलाघाट रामबाग स्थित एक बगीचा से गिरफ्तार किया गया है. दोनों को सीआइएटी टीम ने लहेरियासराय थाना पुलिस के हवाले कर दिया है. इनके पास से 21 सौ रुपये, एक मोबाइल, कॉपी, चार्ट बुक व कैलकुलेटर बरामद किया गया है.

गिरफ्तार जुआरियों की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के किलाघाट रामबाग निवासी विश्वनाथ सहनी के पुत्र अवधेश सहनी व रामचंद्र सहनी के पुत्र मंगल सहनी के रूप में हुई है. सीआइएटी प्रभारी शिवमुनि प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रामबाग स्थित बगीचा में छापेमारी की गयी. वहां आधा दर्जन से अधिक लोग लाटरी खेल रहे थे. पुलिस को देख कई लोग भाग निकले, लेकिन मंगल व अवधेश को दबोच लिया गया. लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन