दोस्त के दाह-संस्कार में घाट पर आये युवक को गोलियों से भूना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2019 4:12 AM
पटना सिटी : खाजेकलां थाने के खाजेकलां घाट पर बुधवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने 28 वर्षीय युवक राहुल जैकर उर्फ सूरज को गोलियों से भून डाला. दो बाइकों पर सवार होकर चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने श्मशान घाट पर हत्या की घटना को अंजाम दिया. गोली लगने से जख्मी दोस्त दीपक की […]
पटना सिटी : खाजेकलां थाने के खाजेकलां घाट पर बुधवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने 28 वर्षीय युवक राहुल जैकर उर्फ सूरज को गोलियों से भून डाला. दो बाइकों पर सवार होकर चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने श्मशान घाट पर हत्या की घटना को अंजाम दिया. गोली लगने से जख्मी दोस्त दीपक की मौत के बाद उसके दाह-संस्कार में शामिल होने के लिए राहुल खाजेकलां घाट पर आया था. इस दौरान अपराधी घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते फायरिंग करते फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










