झाड़-फूंक का झांसा देकर तांत्रिक ने किया दुष्कर्म,पीडि़ता ने लिया बदला

पीड़िता ने खुद लिया तांत्रिक से बदला मधेपुरा/आलमनगर : थाना क्षेत्र आलमनगर की एक नाबालिग लड़की को तांत्रिक ने झाड़-फूंक का झांसा देकर दुष्कर्म किया. तांत्रिक ने दूसरे दिन भी दुष्कर्म करने की कोशिश की. इस दौरान लड़की ने साहस का परिचय दिया और तांत्रिक का लिंग काट डाला. दुष्कर्म मामले को लेकर महिला थाना […]
पीड़िता ने खुद लिया तांत्रिक से बदला
मधेपुरा/आलमनगर : थाना क्षेत्र आलमनगर की एक नाबालिग लड़की को तांत्रिक ने झाड़-फूंक का झांसा देकर दुष्कर्म किया. तांत्रिक ने दूसरे दिन भी दुष्कर्म करने की कोशिश की. इस दौरान लड़की ने साहस का परिचय दिया और तांत्रिक का लिंग काट डाला.
दुष्कर्म मामले को लेकर महिला थाना मधेपुरा में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया है. पीड़िता ने बताया कि एक जुलाई को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गयी. इलाज के लिए परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वाले महेंद्र मेहता (55 वर्षीय) जो तांत्रिक है को बुलाया.
तांत्रिक ने लड़की की मां से कहा कि देवी का प्रकोप है, इसे एकांत में ले जाना पड़ेगा. तांत्रिक रिश्ते में लड़की का मौसा लगता था और उसका पड़ोसी भी है, जिस कारण तांत्रिक पर विश्वास कर उसकी मां ने लड़की को उसके साथ जाने दिया. तांत्रिक लड़की को झाड़-फूंक का बहाना बना कर बगल के बगीचे में ले गया और वहां उसके के साथ दुष्कर्म किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




