मॉब लिंचिंग : बच्चाचोर की अफवाह में इंजीनियर समेत चार को पीटा, मोबाइल टावर ठीक करने आया था इंजीनियर

सीतामढ़ी : बच्चाचोर की अफवाह में ग्रामीणों ने सोमवार को एयरटेल टावर के इंजीनियर समेत चार लोगों की पिटाई कर दी़ घटना रीगा थाना क्षेत्र की है़ रीगा थाना क्षेत्र के रामपुर गंगौली गांव में बच्चाचोर के आरोप में एक युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी.अंजान युवक गांव में घूम रहा था. इसी बीच […]
सीतामढ़ी : बच्चाचोर की अफवाह में ग्रामीणों ने सोमवार को एयरटेल टावर के इंजीनियर समेत चार लोगों की पिटाई कर दी़ घटना रीगा थाना क्षेत्र की है़ रीगा थाना क्षेत्र के रामपुर गंगौली गांव में बच्चाचोर के आरोप में एक युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी.अंजान युवक गांव में घूम रहा था. इसी बीच किसी ने बच्चाचोर होने की अफवाह फैला दी. इसके बाद लोगों ने युवक को बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर दारोगा दिलीप प्रसाद पहुंचे़ लेकिन, ग्रामीणों ने उनके साथ भी नोकझोंक की़ युवक की पहचान यूपी के मिथिलेश राय के रूप में हुई है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




