छात्र से मोबाइल छिनतई मामले में चार गिरफ्तार
Updated at : 09 Sep 2019 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

मसौढ़ी : गांधी मैदान स्थित कोचिंग के छात्र से बीते दिनों छीने गये मोबाइल के मामले में एक आरोपित छात्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर चार अन्य छात्रों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें से एक के पास से छीना गया मोबाइल व दो के पास से एक देशी पिस्तौल […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : गांधी मैदान स्थित कोचिंग के छात्र से बीते दिनों छीने गये मोबाइल के मामले में एक आरोपित छात्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर चार अन्य छात्रों को गिरफ्तार कर लिया.
इनमें से एक के पास से छीना गया मोबाइल व दो के पास से एक देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ है. पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को रविवार को जेल भेज दिया. गौरतलब है कि बीते दिनों थाना के पास एक कोचिंग में पढ़ने जा रहे इंटर के छात्र सह थाना के गंगाचक में रहने वाले नीतीश कुमार से तीन आरोपित छात्रों ने मारपीट कर मोबाइल छीन लिया था.
इस मामले में नीतीश ने भगवानगंज थाना के नगौली ग्रामवासी उपेंद्र शर्मा के पुत्र शुभम कुमार, थाना के कुम्हरटोली निवासी उमेश ठाकुर के पुत्र राहुल कुमार व काश्मीरगंज के धर्मेंद्र यादव उर्फ रंगीला यादव के पुत्र राजा कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
शनिवार को नीतीश कुमार ने गांधी मैदान के पास आरोपितों में से एक शुभम कुमार को कोचिंग के अन्य छात्रों के साथ मिलकर पकड़ पुलिस को सौंप दिया था. इस बाबत सिटी एसपी (पूर्वी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाद में पुलिस ने एक अन्य आरोपित राहुल कुमार को नीतीश के छीने गये मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया.
उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक अन्य आरोपित राजा कुमार समेत कुम्हरटोली के ही भीम चौधरी के पुत्र छोटू कुमार व न्यू मणिचक के कमलेश राम के पुत्र चंदन कुमार को देर रात गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने राजा कुमार व चंदन के पास से एक देशी पिस्तौल व एक कारतूस भी बरामद किया है.
यात्री से मोबाइल चोरी मामले में धराया
मसौढ़ी. पटना-गया रेलखंड के तारेगना व नदौल स्टेशन के बीच स्थित तिनेरी हॉल्ट पर सवारी गाड़ी के एक यात्री से उसका मोबाइल झपट लेने के मामले में तारेगना जीआरपी ने रविवार को आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया.
गौरतलब है कि बीते पांच मई को जमुई जिला के चकाई थाना के संघरा ग्रामवासी दिलीप कुमार यादव का मोबाइल गया से पटना जाने के दौरान तिनेरी हॉल्ट पर एक बदमाश ने झपट लिया था. इधर जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने तकनीकी उपयोग से पता कर रविवार को गोढ़ना ग्रामवासी सोनू राज को मोबाइल के साथ हिरासत में ले लिया. सोनू राज ने जीआरपी को बताया कि उसने उक्त मोबाइल थाना के कैलूचक निवासी सोलू कुमार से खरीदा था. उसकी निशानदेही पर सोलू कुमार (17) को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




