मुजफ्फरपुर में कुरियर कंपनी से 25 लाख लूटे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jul 2019 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर एनएच 57 पर स्थित कुरियर कंपनी में शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे हथियारबंद अपराधियों ने कर्मियों को बंधक बनाकर 25 लाख रुपये लूट लिये. आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे बाइक सवार अपराधियों ने करीब 15 मिनट तक वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने ब्रांच मैनेजर राहुल […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर एनएच 57 पर स्थित कुरियर कंपनी में शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे हथियारबंद अपराधियों ने कर्मियों को बंधक बनाकर 25 लाख रुपये लूट लिये. आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे बाइक सवार अपराधियों ने करीब 15 मिनट तक वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने ब्रांच मैनेजर राहुल भदौरिया को पिस्टल के बल पर कब्जे में ले लिया. विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया.
फिर सभी कर्मियों को एक रूम में बंधक बना लिया. इस दौरान तुर्की ओपी के सकरी सरैया से पहुंचे बाइक एजेंसी के दो कर्मियों के मोबाइल भी लूट लिये. एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि कूरियर कंपनी से 25 लाख रुपये की लूट हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




