ज्वेलरी दुकानों से लूटपाट में छह धराये

पटना : दा नापुर के आनंद बाजार में 31 मई को हुए उर्मिला ज्वेलर्स में लूटपाट के दौरान दुकान मालिक राकेश को गोली मारने और 12 जून को रूपसपुर में राम जयपाल रोड में स्थित ज्वेलर्स मार्ट में लाखों के गहने लूटने के मामले का पटना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने लूट […]
पटना : दा नापुर के आनंद बाजार में 31 मई को हुए उर्मिला ज्वेलर्स में लूटपाट के दौरान दुकान मालिक राकेश को गोली मारने और 12 जून को रूपसपुर में राम जयपाल रोड में स्थित ज्वेलर्स मार्ट में लाखों के गहने लूटने के मामले का पटना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने लूट करने वाले गिरोह के सरगना अमृतसर (पंजाब) के राजवीर सिंह समेत उसके छह गुर्गों को जलालपुर नहर के समीप से अपराध की योजना बनाते हुए पकड़ लिया.
यह गिरोह रूपसपुर व दानापुर के सगुना मोड़ पर स्थित दो अलग-अलग ज्वेलरी दुकानों में फिर से लूटपाट की योजना बना रहे थे. इनके पास से तीन पिस्तौल, 26 कारतूस, सोने व चांदी के आभूषण, 45 हजार नकद, लूट की घटना में प्रयुक्त दो बाइक, चार मास्क, दो हेलमेट व नौ फोन बरामद किये हैं. आभूषण रूपसपुर के ज्वेलर्स मार्ट के हैं.
पटना में लूटपाट को अंजाम देने के बाद वापस पंजाब लौट जाता था राजवीर
दानापुर व रूपसपुर की ज्वेलरी दुकानों में लूटपाट करने वाला गिरोह राजीव नगर के पंचवटी रत्नालय दुकान में हुई डकैती की घटना में शामिल नहीं था. इसका खुलासा मंगलवार को हो गया. दानापुर व रूपसपुर की ज्वेलरी दुकानों में लूटपाट करनेवाले पकड़े गये अपराधियों ने पुलिस के समक्ष उस घटना में संलिप्तता से पूरी तरह इन्कार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




