उधार का पैसा मांगने पर दुकानदार पर किया हमला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दानापुर : उधार पैसा मांगने पर पूर्व पत्रकार व दुकानदार को महंगा पड़ा. सगुना मोड़ पुलिस चेकपोस्ट से महज सौ गज की दूरी पर बुधवार की रात आधा दर्जन अपराधियों ने पूर्व पत्रकार व दुकानदार मनोज कुमार सिंह पर जानलेवा हमला कर चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी को इलाज […]
विज्ञापन
दानापुर : उधार पैसा मांगने पर पूर्व पत्रकार व दुकानदार को महंगा पड़ा. सगुना मोड़ पुलिस चेकपोस्ट से महज सौ गज की दूरी पर बुधवार की रात आधा दर्जन अपराधियों ने पूर्व पत्रकार व दुकानदार मनोज कुमार सिंह पर जानलेवा हमला कर चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
जख्मी को इलाज के लिए सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जख्मी के बयान पर स्थानीय थाने में रोशन कुमार व रवि कुमार समेत आधा दर्जन के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि सगुना निवासी मनोज कुमार सिंह बुधवार की देर रात सगुना मोड़ स्थित दुकान बंद कर पैदल अपने घर जा रहे थे.
इसी दौरान गली के मोड़ के पास घात लगाये रवि व रोशन ने अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ घेरकर चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. हल्ला करने के बाद अपराधी फरार हो गये. जख्मी ने बताया कि रवि व रोशन आये दिनों दुकान पर से उधार में कोल्ड ड्रिंक व सिगरेट लेते थे. पैसा मांगने पर दोनों अनाकानी करते थे. इसी को लेकर शाम में विवाद हुआ था. रवि व रोशन सगुना मोड़ स्थित वी मार्ट से काम से निकाल दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










