भूमि विवाद में एक परिवार के तीन सदस्यों को बांधकर पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फलका (कटिहार). थाना क्षेत्र की फलका बस्ती में एक व्यक्ति ने एक बासगीत पर्चाधारी के घर में घुसकर उत्पात मचाया. उसने घर में घुस कर तोड़फोड़ की तथा महिला समेत पूरे परिवार को रस्सी से बांधकर पिटाई भी की. सूचना मिलने पर बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार को मुक्त कराकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में […]
विज्ञापन
फलका (कटिहार). थाना क्षेत्र की फलका बस्ती में एक व्यक्ति ने एक बासगीत पर्चाधारी के घर में घुसकर उत्पात मचाया. उसने घर में घुस कर तोड़फोड़ की तथा महिला समेत पूरे परिवार को रस्सी से बांधकर पिटाई भी की. सूचना मिलने पर बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार को मुक्त कराकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. घायल समसुल निशा (42) पति मंजूर आलम व मंजूर आलम (50) पिता अब्दुल लतीफ, मो तमीज (38) पिता अब्दुल लतीफ का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
पीड़ित पान दुकानदार मो मंजूर आलम ने पुलिस को बताया है कि उसे प्राप्त बासगीत पर्चा की जमीन पर आबिद दो दिनों से जबरन मिट्टी गिरा रहा था. इसको लेकर थाने में आवेदन भी दिया था. इसको लेकर सभी को नोटिस हुआ था. नोटिस से खफा होकर जमीन मालिक एक दर्जन लोगों को लेकर मंगलवार की सुबह लाठी डंडे लेकर पहले घर में तोड़फोड़ की. फिर सभी ने मिलकर पूरे परिवार को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










