एटीएम में तोड़फोड़, चाबी फंसी कैश निकालने का प्रयास विफल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 May 2019 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

38 लाख रुपये थे एटीएम में पुलिस जुटी मामले की छानबीन में मोतिहारी : नगर थाने के पीयूपी कॉलेज के समीप भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से बुधवार की रात 38 लाख रुपया उड़ाने का प्रयास विफल रहा. इस एटीएम से पुलिस ने एक चाबी भी बरामद की है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की […]
विज्ञापन
38 लाख रुपये थे एटीएम में पुलिस जुटी मामले की छानबीन में
मोतिहारी : नगर थाने के पीयूपी कॉलेज के समीप भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से बुधवार की रात 38 लाख रुपया उड़ाने का प्रयास विफल रहा. इस एटीएम से पुलिस ने एक चाबी भी बरामद की है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है.
जानकारी के अनुसार पीयूपी कॉलेज स्थित एसबीआई एटीएम के मकान मालिक मनीष कुमार सुबह उठे तो देखा कि एटीएम का गेट खुला है. एटीएम का बॉक्स में एक चाबी फंसी हुई है. श्री कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंचे डीएसपी मुरली मनोहर मांझी, नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने एटीएम की जांच किया.
डीएसपी श्री मांझी ने बताया कि अपराधियों ने रात में इस एटीएम को लूटने का प्रयास किया है. सुबह हो गयी होगी या फिर कोई जग गया होगा, जिसके कारण घबराहट में चाबी लगा छोड़ फरार हो गये. उन्होंने कहा कि एटीएम की 48 चाबी होती है. इन चाबी की जांच बैंक अधिकारी से मिलकर करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है. तब आगे की कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




