फायरिंग कर अपराधी ने किराना दुकान से 35 हजार रुपये लूटे
बहादुरपुर : पतोर ओपी क्षेत्र के उघरा गांव में रविवार की देर रात अपराधियों ने एक किराना दुकान पर दो राउंड फायरिंग करते हुए 35 हजार रुपये लूट फरार हो गये. इस मामले में सोमवार को उघरा निवासी वीरेंद्र कुमार झा के पुत्र दिवाकर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें उघरा गांव […]
बहादुरपुर : पतोर ओपी क्षेत्र के उघरा गांव में रविवार की देर रात अपराधियों ने एक किराना दुकान पर दो राउंड फायरिंग करते हुए 35 हजार रुपये लूट फरार हो गये. इस मामले में सोमवार को उघरा निवासी वीरेंद्र कुमार झा के पुत्र दिवाकर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें उघरा गांव निवासी विजय कुमार झा के पुत्र मिंटू झा उर्फ सिटी बॉस को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
आपके शहर में
घटनास्थल से ओपी पुलिस ने दो 7.6 एमएम का खोखा बरामद किया है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा. वहीं मदन मोहन झा के यहां पुत्र के जनेऊ के उपलक्ष्य में ग्रामीण भोज खा रहे थे. वहां भीड़ देख फिर एक राउंड फायरिंग कर अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गये. इसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए