कोचिंग को निकली छात्रा गायब, चार नामजद

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग पढ़ने निकली एक छात्रा का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है. इस आशय की एक प्राथमिकी छात्रा की विधवा मां ने गुरुवार को थाने में दर्ज करायी है. इसमें एक ही परिवार के चार लोगों पर अपनी पुत्री का अपहरण कर लिये जाने […]
वारिसनगर : थाना क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग पढ़ने निकली एक छात्रा का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है. इस आशय की एक प्राथमिकी छात्रा की विधवा मां ने गुरुवार को थाने में दर्ज करायी है. इसमें एक ही परिवार के चार लोगों पर अपनी पुत्री का अपहरण कर लिये जाने का आरोप लगाया है.
आरोप है कि विगत दो मई की सुबह उनकी पुत्री (16) अन्य दिनों की तरह कल्याणपुर थाने के ध्रुवगामा गांव स्थित एक कोचिंग को निकली जो दोपहर तक नहीं लौटी. इस बीच काफी खोजबीन की गई. खोजबीन के क्रम में एक युवक ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को गांव के ही मिथुन कुमार उर्फ मिठू कुमार व मिठू के पिता राजकिशोर सहनी उर्फ कारी सहनी, मां पुनिता देवी व दादा सजीवन सहनी के साथ मिर्जापुर कल्याणपुर में एक टेंपो पर देखा है.
इस बीच पता लगने पर अपनी पुत्री को लाने सुपौल जिले के समदा गांव भी गये परंतु वे लोग वहां से भी निकल चुके थे. आवेदन में महिला ने अपनी पुत्री का अपहरण शादी या हत्या की नीयत से अपहरण किये जाने की बात कही है. इधर थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि मामले को दर्ज कर युवती की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. वैसे मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




