बदमाशों ने पूर्व विधायक पर किया हमला, गाड़ी भी तोड़ी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (कैमूर) : मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित एनएच-दो चेकपोस्ट के पास शुक्रवार की शाम जाम में गाड़ी निकालने के विवाद में भभुआ के पूर्व विधायक व जदयू जिलाध्यक्ष डाॅ प्रमोद कुमार सिंह पर स्काॅर्पियो व फाॅर्चूनर सवार कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया. हमलावरों ने पूर्व विधायक की स्काॅर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के […]
विज्ञापन
भभुआ (कैमूर) : मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित एनएच-दो चेकपोस्ट के पास शुक्रवार की शाम जाम में गाड़ी निकालने के विवाद में भभुआ के पूर्व विधायक व जदयू जिलाध्यक्ष डाॅ प्रमोद कुमार सिंह पर स्काॅर्पियो व फाॅर्चूनर सवार कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया. हमलावरों ने पूर्व विधायक की स्काॅर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया.
घटना के बाद पूर्व विधायक ने भभुआ पहुंच कर एसपी दिलनवाज अहमद से इसकी शिकायत की. पूर्व विधायक ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह कार्यकर्ता अजय सिंह व अन्य लोगों के साथ दुर्गावती के कर्णपुरा में शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे. इस दौरान चेकपोस्ट पर लगे जाम के कारण वह अपनी स्काॅर्पियो गाड़ी को वापस घुमाने लगे.
इसी क्रम में पीछे से स्काॅर्पियो सवार लोगों ने उनकी गाड़ी को अपनी गाड़ी निकालने के लिए बैक करने से जबरन रोक दिया. जब उन्होंने गाड़ी रोकने का विरोध किया, तो चार-पांच लोगों ने वाहन से उतर कर उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया. सूचना मिली है कि हमला करनेवालों में उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के एक बाहुबली नेता के भाई व समर्थक थे. सभी भभुआ के सेमरा गांव से तिलक समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










