दबंगों की िपटाई से मजदूर की मौत पर फूटा गुस्सा, रोका रास्ता, सड़क पर उतरे लोग, िकया हंगामा

बिक्रम : दबंगों की पिटाई से मृत मजदूर जितेंद्र पासवान का शव उसके गांव भखड़ा आते ही लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा. सुबह साढ़े दस बजे दिन में मसौढ़ी थाना क्षेत्र के भखड़ा गांव व मोजक्का गांव के दलित परिवार के दर्जनों लोगों ने शव को शहीद चौक रख कर सड़क जाम कर […]
बिक्रम : दबंगों की पिटाई से मृत मजदूर जितेंद्र पासवान का शव उसके गांव भखड़ा आते ही लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा. सुबह साढ़े दस बजे दिन में मसौढ़ी थाना क्षेत्र के भखड़ा गांव व मोजक्का गांव के दलित परिवार के दर्जनों लोगों ने शव को शहीद चौक रख कर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.
जाम की सूचना पर सीओ गिन्नी लाल प्रसाद, अंचल पुलिस निरीक्षक अश्विनी कुमार व बिक्रम थानाध्यक्ष चंदन कुमार दल- बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को मुआवजा नहीं मिलता है, वे सड़क पर से नहीं हटेंगे. सड़क जाम रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










