पिता ने नाबालिग पुत्री के साथ किया दुष्कर्म

बखरी (बेगूसराय) : थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर रात एक वहशी पिता ने अपनी आठ वर्षीया पुत्री के साथ दुष्कर्म किया. पुत्री एवं उसकी मां पुलिस के पास पहुंच कर इस घटना का खुलासा किया है. महिला ने बताया कि कुछ समय पहले भी उसने बेटी के साथ मुंह काला करने […]
बखरी (बेगूसराय) : थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर रात एक वहशी पिता ने अपनी आठ वर्षीया पुत्री के साथ दुष्कर्म किया. पुत्री एवं उसकी मां पुलिस के पास पहुंच कर इस घटना का खुलासा किया है. महिला ने बताया कि कुछ समय पहले भी उसने बेटी के साथ मुंह काला करने का प्रयास किया था, जिस पर गांव वालों ने उसकी जमकर पिटाई की थी.
आरोपित पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. महिला ने बताया कि गुरुवार की देर रात घर में किसी के नहीं रहने पर उसने आठ साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया तथा किसी को कुछ न बताने की धमकी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




