ग्राहक सेवा केंद्र से चोरों ने 1.5 लाख व लैपटॉप उड़ाये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नौबतपुर : थाना के शहररामपुर गांव स्थिति भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में शनिवार की रात चोरों ने ताला काट कर चोरी कर ली. घटना को लेकर सीएसपी के संचालक बिक्रम थाना के पतुत निवासी लवकांत कुमार ने नौबतपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उनके अनुसार सीएसपी से 1.5 लाख नकद […]
विज्ञापन
नौबतपुर : थाना के शहररामपुर गांव स्थिति भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में शनिवार की रात चोरों ने ताला काट कर चोरी कर ली. घटना को लेकर सीएसपी के संचालक बिक्रम थाना के पतुत निवासी लवकांत कुमार ने नौबतपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
उनके अनुसार सीएसपी से 1.5 लाख नकद एवं एक लैपटॉप की चोरी हुई है. इन दिनों अंचल में चोरी की घटना बढ़ गयी है. शहररामपुर में सप्ताह भर में चोरी की यह तीसरी घटना है. चोरी की बढ़ती वारदात से ग्रामीणों के रात की नींद हराम हो गयी है.
थानेदार केपी सिंह ने बताया कि चोरी की घटना को देखते हुए गांव के चौकीदारों को सक्रिय कर दिया गया है.
पटना सिटी में दो लाख की संपत्ति की चोरी
पटना सिटी : बाइपास थाना के इंद्रलोक नगर सेक्टर बी में रहने वाले इंद्रदेव प्रसाद के मकान से दो लाख रुपय�� की अधिक की संपत्ति चोरों ने चोरी कर ली है. पीड़ित में थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
इसमें कहा है कि चोरों ने घर की अलमारी में रखे बीस हजार रुपये,सोने की चेन, बच्चों के हाथ का बाला व दो मोबाइल समेत लगभग दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










