प्रेमी संग मिल पति को मार डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2019 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

चैनपुर (कैमूर) : जिले के चैनपुर के केवां गांव में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिल कर पति को जहर देकर मार डाला. इस बाबत मृत अनिल शर्मा के पिता मुराहु शर्मा ने बहू शीला देवी व उसके प्रेमी झोलाछाप डॉक्टर अरुण शर्मा के खिलाफ चैनपुर थाने में केस दर्ज कराया है. पुलिस ने […]
विज्ञापन
चैनपुर (कैमूर) : जिले के चैनपुर के केवां गांव में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिल कर पति को जहर देकर मार डाला. इस बाबत मृत अनिल शर्मा के पिता मुराहु शर्मा ने बहू शीला देवी व उसके प्रेमी झोलाछाप डॉक्टर अरुण शर्मा के खिलाफ चैनपुर थाने में केस दर्ज कराया है. पुलिस ने शीला देवी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अरुण फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी शीला व झोलाछाप डॉ अरुण के बीच में अवैध संबंध था. शीला को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं अरुण की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
पिता मुराहू शर्मा द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अनुसार, झोलाछाप डॉ अरुण शर्मा चैनपुर में महादेव नामक क्लिनिक चलाता है. अनिल शर्मा की पत्नी शीला वहां नर्स का काम करती थी. शीला और अरुण शर्मा के बीच में अवैध संबंध था और इसको लेकर अनिल शर्मा विरोध करते हुए शीला को वहां काम नहीं करने को कहता था. शीला पति की बात नहीं मानते हुए वहां काम करती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




