एक दिन में बदले 954 अधिकारी, 35 आइपीएस अफसरों को नयी जिम्मेवारी

पटना. राज्य सरकार ने बक्सर, सहरसा, जमुई, नवादा, मधुबनी, मधेपुरा व समस्तीपुर के एसपी समेत 35 आइपीएस अधिकारियों का सोमवार को तबादला कर दिया. इनमें एडीजी (मुख्यालय) के साथ-साथ आइजी स्तर के 10, डीआइजी स्तर छह व एसपी स्तर के 17 अधिकारी शामिल हैं. इनमें कई वैसे अधिकारी भी हैं, जिनका पिछले दिनों तबादला किया […]
पटना. राज्य सरकार ने बक्सर, सहरसा, जमुई, नवादा, मधुबनी, मधेपुरा व समस्तीपुर के एसपी समेत 35 आइपीएस अधिकारियों का सोमवार को तबादला कर दिया. इनमें एडीजी (मुख्यालय) के साथ-साथ आइजी स्तर के 10, डीआइजी स्तर छह व एसपी स्तर के 17 अधिकारी शामिल हैं.
इनमें कई वैसे अधिकारी भी हैं, जिनका पिछले दिनों तबादला किया गया था.
उनके तबादले की अधिसूचना में संशोधन करते हुए उन्हें फिर से पदस्थापित किया गया है. निशांत कुमार तिवारी को फिर से गया का एसएसपी बनाया गया है, जबकि पटना के सिटी एसपी पद से हटा कर जमुई के एसपी बनाये गये जयंत कांत को बक्सर का नया एसपी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




