मधेपुरा में जदयू नेता की हत्या

Updated at : 30 Jun 2014 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
मधेपुरा में जदयू नेता की हत्या

पुरैनी (मधेपुरा) : जिले के पुरैनी थाने के ताड़ बहियार में शनिवार रात जदयू खेल प्रकोष्ठ के जिला सचिव लाल शर्मा की गोली मार कर कर हत्या कर दी गयी. लाल शर्मा (40) औराय पंचायत के औराय गौठ निवासी किसान भूषण अभिमन्यु शर्मा के पुत्र थे. बताया जाता है कि रात के करीब दस बजे […]

विज्ञापन

पुरैनी (मधेपुरा) : जिले के पुरैनी थाने के ताड़ बहियार में शनिवार रात जदयू खेल प्रकोष्ठ के जिला सचिव लाल शर्मा की गोली मार कर कर हत्या कर दी गयी. लाल शर्मा (40) औराय पंचायत के औराय गौठ निवासी किसान भूषण अभिमन्यु शर्मा के पुत्र थे. बताया जाता है कि रात के करीब दस बजे लाल शर्मा अपने ट्रैक्टर से औराय गौठ के ही गोला टोले के भाषण शर्मा का खेत जोतने के गये थे.

इस दौरान दो अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने लाल शर्मा को आवाज देकर ट्रैक्टर रोकने को कहा. ट्रैक्टर रुकने पर दोनों अपराधियों ने लाल शर्मा पर गोली चला दी. दायीं आंख और दाहिने कंधे पर गोली लगने से उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन