गोपालगंज : फॉर्च्यूनर से टक्कर, कार सवार लोगों ने ट्रैक्टर चालक को बांध कर जिंदा जलाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2019 3:48 AM
गोपालगंज : हाइवे पर शुक्रवार की आधी रात को गन्ना गिरा कर लौट रहा ट्रैक्टर एक फॉर्च्यूनर कार से टकरा गया. इसके बाद फॉर्च्यूनर में सवार लोगों ने ट्रैक्टर चालक को सीट से बांध कर आग के हवाले कर दिया. मौके पर ही फॉर्च्यूनर को छोड़ कर कार सवार लोग भाग निकले. उधर, आग में […]
गोपालगंज : हाइवे पर शुक्रवार की आधी रात को गन्ना गिरा कर लौट रहा ट्रैक्टर एक फॉर्च्यूनर कार से टकरा गया. इसके बाद फॉर्च्यूनर में सवार लोगों ने ट्रैक्टर चालक को सीट से बांध कर आग के हवाले कर दिया. मौके पर ही फॉर्च्यूनर को छोड़ कर कार सवार लोग भाग निकले. उधर, आग में जलने से चालक की मौत हो गयी. शरीर का अधिकतर हिस्सा पूरी तरह जल गया.
घटना की सूचना पर रात के एक बजे पहुंची बरौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शनिवार की सुबह एएसपी विनय तिवारी पुिलस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










