नियोजित महिला शिक्षकों को मिलेगा अतिरिक्त मेधा अंक

पटना: सूबे की नियोजित महिला शिक्षकों को इस्तीफा देने के बाद दूसरी नियोजन इकाई में जाने पर उन्हें अतिरिक्त मेधा अंक दिये जायेंगे. ये प्रक्रिया शिक्षक नियुक्ति के नये चरण से लागू होगा. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है. इस बाबत शिक्षा मंत्री […]
पटना: सूबे की नियोजित महिला शिक्षकों को इस्तीफा देने के बाद दूसरी नियोजन इकाई में जाने पर उन्हें अतिरिक्त मेधा अंक दिये जायेंगे. ये प्रक्रिया शिक्षक नियुक्ति के नये चरण से लागू होगा. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है.
इस बाबत शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल ने कहा कि किसी भी कराण से अगर महिला शिक्षिकाओं को नौकरी छोड़नी पड़ती है. अगर वे दूसरे जिले या फिर नियोजन इकाई में आवेदन करती हैं तो उन्हें अतिरिक्त वेटेज अंक दिया जायेगा. ये अंक उन्हें अनुभव के आधार पर मिलेगा.
इससे ये महिलाएं दूसरी अभ्यर्थियों से आगे हो जायेंगी. महिला शिक्षकों का काम का अनुभव जाया नहीं जायेगा. शिक्षक संघ नियोजित शिक्षकों की एक बार ऐच्छिक ट्रांसफर की मांग लंबे समय से कर रहे थे. इस निर्णय को इसी कड़ी की सफलता के रूप में देखा जा रहा है. शिक्षा विभाग ने फिलहाल अतिरिक्त मेधा अंक तय नहीं किया है, लेकिन इस दिशा में कार्रवाई शुरू हो गयी है.
मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा तीन दिनों में की गयी दो बड़ी घोषणाओं का लाभ छात्रओं व छात्रों को इसी साल से मिल सकता है. इंटर में प्रथम श्रेणी से पास सभी छात्रओं को 25 हजार की छात्रवृत्ति और एससी, एसटी व अल्पसंख्यक की छात्रओं को द्वितीय श्रेणी से पास करने पर भी 25 हजार रुपये देने की घोषणा की है. वहीं मैट्रिक में द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले एससी, एसटी व अल्पसंख्यक के छात्र-छात्रओं को 10 हजार रुपये की छात्रवृति देने की भी घोषणा की है. शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि 2014 के इंटर व मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्रओं को इस प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




