मोदी सरकार के एक महीने पर नीतीश की प्रतिक्रिया, अच्छे दिनों की झलक तो नहीं दिखती

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर विरोधी जदयू नेता नीतीश कुमार ने मोदी सरकार के एक महीना पूरे होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि 30 दिन किसी भी सरकार के कामकाज को आंकने के लिए छोटी अवधि है, लेकिन इसमें से जो संकेत मिल रहे हैं, उससे अच्छे दिनों की शुरुआत […]
पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर विरोधी जदयू नेता नीतीश कुमार ने मोदी सरकार के एक महीना पूरे होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि 30 दिन किसी भी सरकार के कामकाज को आंकने के लिए छोटी अवधि है, लेकिन इसमें से जो संकेत मिल रहे हैं, उससे अच्छे दिनों की शुरुआत तो नहीं दिखती है.गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में पार्टी को मिली हार के बाद नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
बिहार विधामंडल के आज से शुरु मानसून सत्र के दौरान बिहार विधान परिषद से निकलने के समय मोदी के 30 दिनों का कार्यकाल पूरा होने के बारे में पूछे गए एक प्रश्न पर नीतीश ने कहा कि 30 दिन बहुत ही कम अवधि है और इस दौरान किए गए कार्यों से तत्काल कोई नतीजा निकालना उनकी समझ से मुनासिब नहीं है लेकिन इन अवधि के दौरान जो भी काम हुए हैं उससे अभीतक अच्छे दिनों का आगाज नहीं हुआ है.
मोदी को भाजपा द्वारा चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाए जाने के विरोध में नीतीश और उनकी पार्टी जदयू ने पिछले वर्ष 16 जून को भाजपा से नाता तोड लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




