मसौढ़ी : धमकी दे पांच दिनों तक युवक करता रहा दुष्कर्म, भाग कर युवती अपने घर पहुंची, आरोपित युवक हुआ गिरफ्तार

मसौढ़ी : धनरूआ थाने के देवधा गांव की 22 वर्षीया विवाहिता को उसकी चाची की ओर से एक युवक के हाथ पांच हजार रुपये में बेच देने और फिर युवक द्वारा पटना में एक कमरे में रख उसके साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया. इधर, बीते गुरुवार की शाम किसी तरह मौका पाकर युवती वहां […]
मसौढ़ी : धनरूआ थाने के देवधा गांव की 22 वर्षीया विवाहिता को उसकी चाची की ओर से एक युवक के हाथ पांच हजार रुपये में बेच देने और फिर युवक द्वारा पटना में एक कमरे में रख उसके साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया. इधर, बीते गुरुवार की शाम किसी तरह मौका पाकर युवती वहां से भाग कर अपने घर पहुंची.
इस संबंध में युवती ने आरोपित युवक गांव के ही कुन्नु कुमार के खिलाफ शुक्रवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. उधर, पुलिस ने आरोपित युवक को पटना के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक धनरूआ थाने के देवधा गांव की विवाहिता को उसकी बड़ी चाची 27 जनवरी को घुमाने के बहाने पटना ले गयी. आरोप है कि चाची ने वहां उसे अपने गांव के ही कुन्नु कुमार के हाथों पांच हजार में बेच दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




