मालगाड़ी के 18 डिब्बे क्षतिग्रस्त

Updated at : 26 Jun 2014 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
मालगाड़ी के 18 डिब्बे क्षतिग्रस्त

माओवादियों ने उड़ाया रेल ट्रैक मोतिहारी : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर मंगलवार की रात 11:53 बजे माओवादियों ने चकिया स्थित ढाला संख्या 133 सी पर रेल पटरी पर विस्फोट कर मालगाड़ी को उड़ा दिया. विस्फोट के बाद वहां लगभग 10-12 फुट गड्ढा हो गया. 18 बोगियां आपस में टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयीं. मालगाड़ी पर […]

विज्ञापन

माओवादियों ने उड़ाया रेल ट्रैक

मोतिहारी : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर मंगलवार की रात 11:53 बजे माओवादियों ने चकिया स्थित ढाला संख्या 133 सी पर रेल पटरी पर विस्फोट कर मालगाड़ी को उड़ा दिया. विस्फोट के बाद वहां लगभग 10-12 फुट गड्ढा हो गया. 18 बोगियां आपस में टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयीं. मालगाड़ी पर लोहे का गाडर लदा था, जो मुजफ्फरपुर से रक्सौल जा रहा था.

दुर्घटना में सौ मीटर रेल लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. मालगाड़ी के चालक राजेश झा ने बताया कि जैसे की गाड़ी इंजन ढाले को पार की कि तेज आवाज हुई. हमने इमरजेंसी ब्रेक लगाया और टॉर्च से पीछे देखा, तो केवल धूल-ही-धूल नजर आ रहा था. मैंने तत्काल घटना सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी. रेल ट्रैक को साफ कर यातायात बहाल करने का काम शुरू हो गया है. लखनऊ से भी क्रेन मंगाया गया है. रेल अधिकारियों का मानना है कि यातायात सुचारु करने में 24 घंटे से अधिक लग सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन