पीके ठाकुर बिहार के नये डीजीपी

Updated at : 24 Jun 2014 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
पीके ठाकुर बिहार के नये डीजीपी

पटना: बिहार में नये डीजीपी की नियुक्ति की अधिसूचना जारी हो गयी है. डीजीपी अभयानंद को हटाकर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक पीके ठाकुर को बिहार का नया डीजीपी बनाया गया है. अभयानंद को डीजी होमगार्ड और पीएन राय को डीजी ट्रेनिंग बनाया गया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि डीजीपी अभयानंद पूर्व […]

विज्ञापन

पटना: बिहार में नये डीजीपी की नियुक्ति की अधिसूचना जारी हो गयी है. डीजीपी अभयानंद को हटाकर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक पीके ठाकुर को बिहार का नया डीजीपी बनाया गया है. अभयानंद को डीजी होमगार्ड और पीएन राय को डीजी ट्रेनिंग बनाया गया है.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि डीजीपी अभयानंद पूर्व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी थे. दरअसल लोकसभा चुनाव के बाद से ही डीजीपी को बदलने की चर्चा हो रही थी. नये डीजीपी के लिए जिन नामों की चर्चा थी, उनमें निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक पीके ठाकुर, पुलिस अकादमी के महानिदेशक सुनीत कुमार और आरआर वर्मा के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन