बस के चक्के में फंसी साड़ी, महिला की मौत

पटना: मीठापुर बस स्टैंड के पास सोमवार की सुबह घर से टहलने निकली महिला की बस से कुचल कर मौत हो गयी. महिला की साड़ी बगल से गुजर रही बस के चक्के में फंस गयी और वह घसीट कर चक्के के नीचे आ गयी. सिर पर बस का चक्का चढ़ जाने से मौत हो गयी. […]
पटना: मीठापुर बस स्टैंड के पास सोमवार की सुबह घर से टहलने निकली महिला की बस से कुचल कर मौत हो गयी. महिला की साड़ी बगल से गुजर रही बस के चक्के में फंस गयी और वह घसीट कर चक्के के नीचे आ गयी.
सिर पर बस का चक्का चढ़ जाने से मौत हो गयी. बाइपास थाना क्षेत्र के मरचा-मरची की लालती देवी (55 वर्ष) चार दिनों से जक्कनपुर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी. सोमवार को वह सुबह घर से टहलने निकली थी. वह मीठापुर बस स्टैंड के गेट नंबर दो से गुजर रही थी.
बताया जाता है कि इस दौरान उसकी साड़ी पीछे से आ रही एक बस में फंस गयी. वह तेजी से घसीटा गयी और चक्के के नीचे आ गयी. महिला की तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के तत्काल बाद बगल में जक्कनपुर थाने को खबर दी गयी. पुलिस ने बस व ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




