सुबह की ट्रेन रात में गयी हावड़ा, परीक्षा छूटी, हंगामा

Updated at : 22 Jun 2014 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
सुबह की ट्रेन रात में गयी हावड़ा, परीक्षा छूटी, हंगामा

पटना: सुबह की ट्रेन दोपहर व रात में खुल रही है, लेकिन रेल प्रशासन को कोई मतलब नहीं है. जानकारी के बाद भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो रही है. नतीजन शनिवार की दोपहर रेलयात्रियों का सब्र टूट गया. यात्रियों ने पटना जंकशन के स्टेशन प्रबंधक के चैंबर में हंगामा किया. इतना होने के बाद […]

विज्ञापन

पटना: सुबह की ट्रेन दोपहर व रात में खुल रही है, लेकिन रेल प्रशासन को कोई मतलब नहीं है. जानकारी के बाद भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो रही है. नतीजन शनिवार की दोपहर रेलयात्रियों का सब्र टूट गया. यात्रियों ने पटना जंकशन के स्टेशन प्रबंधक के चैंबर में हंगामा किया. इतना होने के बाद भी एसएम चंचल कुमार को हंसी सूझ रही थी.

क्या है मामला : 12024 जनशताब्दी एक्सप्रेस (पटना-हावड़ा) के खुलने का समय सुबह 5.45 बजे है, लेकिन घोषणा की गयी कि दोपहर दो बजे खुलेगी. फिर दोपहर 1.30 बजे घोषणा की गयी कि ट्रेन रिशिड्यूल कर दी गयी है. अब यह ट्रेन रात 10 बजे +खुलेगी. इसके बाद कई यात्रियों का सब्र जवाब दे गया. यात्रियों में कई छात्र भी शामिल थे, जिन्हें परीक्षा देने हावड़ा जाना था. ट्रेन के लेट होने से उनका समय पर पहुंचना मुश्किल था. ऐसे में वे आक्रोशित हो गये. कोई उपाय न होते देख कई छात्रों ने कुंभ एक्सप्रेस में खड़े-खड़े यात्र शुरू की. इधर, यात्रियों ने कहा कि डीआरएम को कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया.

मामला बढ़ता देख रेल अधिकारियों ने काउंटर से लिये गये यात्रियों के टिकट के पीछे लिखा कि ऑल ट्रेन अलाउड और मुहर लगायी. जबकि इ-टिकट से लिये गये यात्रियों को कहा गया कि आप टिकट कैंसिल करा कर जनरल टिकट लेकर यात्र कर लें, लेकिन यात्रियों का कहना था कि हमें सीट उपलब्ध करायें.

रांची से सुबह में आयी जनशताब्दी : पटना से रांची जानेवाली जनशताब्दी शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे खुली. यही ट्रेन रांची से देर रात खुली, जो अगले दिन सुबह 10.15 बजे पटना पहुंची, जबकि इसे रात 10.15 बजे रांची पहुंचनी था. इसी ट्रेन को सुबह हावड़ा भेजा जाता है. इस पर हंगामा हुआ.

संपूर्ण क्रांति व मगध एक्सप्रेस भी रिशिड्यूल : शनिवार को खुलने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस व मगध भी रिशिड्यूल रही. संपूर्ण क्रांति राजेंद्र नगर से शाम 6.35 बजे और मगध पटना से रात आठ बजे खुली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन