खुद के अपहरण का भी चालक ने किया था ड्रामा

पटना : रिटायर्ड आइएएस अधिकारी वशीमुद्दीन अंजुम की पोती ताहिरा को अगवा करनेवाले चालक राजकुमार (नासरी, दानापुर) ने खुद के अपहरण होने का भी ड्रामा किया था. उसके साथियों ने श्री अंजुम को फोन कर यह बताया था कि उनलोगों ने ताहिरा के साथ ही राजकुमार का भी अपहरण कर लिया है. बात की सत्यता […]
पटना : रिटायर्ड आइएएस अधिकारी वशीमुद्दीन अंजुम की पोती ताहिरा को अगवा करनेवाले चालक राजकुमार (नासरी, दानापुर) ने खुद के अपहरण होने का भी ड्रामा किया था. उसके साथियों ने श्री अंजुम को फोन कर यह बताया था कि उनलोगों ने ताहिरा के साथ ही राजकुमार का भी अपहरण कर लिया है.
बात की सत्यता की पुष्टि के लिए उनलोगों ने चालक से उनकी बात भी करायी थी. उसने अपनी स्थिति खराब होने की जानकारी देते हुए फिरौती की रकम को जल्द-से-जल्द देकर मुक्त कराने की गुहार लगायी थी. सूत्रों के अनुसार इसके पीछे चालक की यह मंशा थी कि वह फिरौती की रकम को वसूल ले और फिर से अपनी पुरानी जिंदगी में वापस लौट जाये. उसे पैसा भी मिल जाये और उस पर कोई शक भी न करे.
यह जानकारी देने के बाद वे लोग लगातार चालक के ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल फिरौती की रकम को मांगने के लिए करते रहे. लेकिन, पुलिस ने उनकी योजना फेल कर दी और बच्ची सकुशल मिल गयी. साथ ही पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




