पोठिया में भी एक बच्चे की मौत

Updated at : 18 Jun 2014 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
पोठिया में भी एक बच्चे की मौत

पोठिया (किशनगंज) : जिले में इंसेफ्लाइटिस से एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है.छत्तरगाछ रेफरल अस्पताल में सोमवार को एक दस वर्षीय बालक को इलाज के लिए लाया गया. वह तेज बुखार से ग्रसित था. चिकित्सक डॉ अनीता कुमारी ने जांच के बाद बालक में इंसेफ्लाइटिस के लक्षण पाये. डॉ अनिता कुमारी ने […]

विज्ञापन

पोठिया (किशनगंज) : जिले में इंसेफ्लाइटिस से एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है.छत्तरगाछ रेफरल अस्पताल में सोमवार को एक दस वर्षीय बालक को इलाज के लिए लाया गया. वह तेज बुखार से ग्रसित था. चिकित्सक डॉ अनीता कुमारी ने जांच के बाद बालक में इंसेफ्लाइटिस के लक्षण पाये.

डॉ अनिता कुमारी ने उसे वहां से एमजीएम रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस बात की जानकारी स्वयंसेवी संस्था के सचिव इजीकल हांसदा ने दी. कोल्था पंचायत स्थित गुवाबाड़ी निवासी सोम मरांडी के दस वर्षीय पुत्र मिलेश मरांडी को तेज बुखार आने पर परिजनों ने सोमवार की देर शाम इलाज के लिए लाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन