फरजी रीडर बने संत जेवियर्स का छात्र गिरफ्तार

जहानाबाद : संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से बीकॉम कर रहा छात्र अनुभव ने खुद को पटना प्रक्षेत्र के आइजी का रीडर बता जिले के कई प्रमुख अखबारों के कार्यालय में फैक्स भेज कर फर्जी अनुसंधान की झूठी कहानी बयां की थी. इसमें वह पटना के ही किसी लड़की के सुसाइड मामले में खुद से ही […]
जहानाबाद : संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से बीकॉम कर रहा छात्र अनुभव ने खुद को पटना प्रक्षेत्र के आइजी का रीडर बता जिले के कई प्रमुख अखबारों के कार्यालय में फैक्स भेज कर फर्जी अनुसंधान की झूठी कहानी बयां की थी. इसमें वह पटना के ही किसी लड़की के सुसाइड मामले में खुद से ही कहानी बना कर अनुसंधान की एक रिपोर्ट तैयार की और उस पर आइजी का फर्जी हस्ताक्षर बना कर अखबार के दफ्तरों में भेजा था.
जांच में मामले की पोल खुली और अनुभव नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार मुहल्ले से पुलिस के हत्थे चढ़ गया. अनुभव मूल रूप से परसविगहा थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव निवासी सुभाष शर्मा का पुत्र है. इस पर वह चैटिंग कर भोले-भाले लोगों को भरमाया करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




