बिहार सरकार ने निवेश बढ़ाने के लिए औद्योगिक मंत्रिमंडल का विचार रखा

Updated at : 12 Jun 2014 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार सरकार ने निवेश बढ़ाने के लिए औद्योगिक मंत्रिमंडल का विचार रखा

पटना : बिहार सरकार ने राज्य में निवेश का प्रवाह बढ़ाने के लिए कृषि मंत्रिमंडल की तर्ज पर एक औद्योगिक मंत्रिमंडल का विचार पेश किया है. राज्य के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार उद्योग संघ के साथ कल यहां एक बैठक में यह विचार रखा. नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार सरकार ने एक […]

विज्ञापन

पटना : बिहार सरकार ने राज्य में निवेश का प्रवाह बढ़ाने के लिए कृषि मंत्रिमंडल की तर्ज पर एक औद्योगिक मंत्रिमंडल का विचार पेश किया है. राज्य के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार उद्योग संघ के साथ कल यहां एक बैठक में यह विचार रखा.

नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार सरकार ने एक समर्पित कृषि मंत्रिमंडल बनाने की पहल कर प्रशंसा बंटोरी थी. इस मंत्रिमंडल में कृषि क्षेत्र से संबद्ध कई विभागों का समावेश था. मांझी ने राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए इसी तरह की पहल की है.

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को आश्वासन दिया कि वह बैठक में दिए गए सुझावों पर कार्रवाई करने का अधिकारियों को निर्देश देंगे ताकि राज्य में औद्योगिक क्षेत्र में अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन