बाइकर्स ने मछली व्यापारी से लूटे आठ लाख रुपये

Updated at : 09 Jun 2014 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
बाइकर्स ने मछली व्यापारी से लूटे आठ लाख रुपये

पटना सिटीः बहादुरपुर थाने के रामपुर नहर रोड में रविवार की सुबह 11 बजे अपराधियों ने मछली व्यवसायी से हथियार दिखा कर आठ लाख आठ हजार 520 रुपये लूट लिये. लुटेरे तीन की संख्या में थे और सभी ने अपने चेहरे को रूमाल से ढक रखा था. सूचना पाते ही मौके पर डीएसपी राजेश कुमार […]

विज्ञापन

पटना सिटीः बहादुरपुर थाने के रामपुर नहर रोड में रविवार की सुबह 11 बजे अपराधियों ने मछली व्यवसायी से हथियार दिखा कर आठ लाख आठ हजार 520 रुपये लूट लिये. लुटेरे तीन की संख्या में थे और सभी ने अपने चेहरे को रूमाल से ढक रखा था. सूचना पाते ही मौके पर डीएसपी राजेश कुमार और थानाध्यक्ष प्रेम राज चौहान दल-बल के साथ पहुंचे और मामले में छानबीन शुरू की. डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में पूछताछ की जा रही है.

घर के पास वारदात : मुसल्लहपुर बाजार समिति स्थित मछली की थोक मंडी में बिहार फिश ट्रेडर्स कंपनी के मालिक अनोज कुमार सुबह बिक्री के रुपये बैग में लेकर बाइक से रामपुर नहर रोड स्थित अपने आवास पर जा रहे थे. बाइक पर उनके साथ उनका कर्मचारी प्रेम कुमार सिंह भी था. अनोज के अनुसार, दुकान से महज पांच मिनट का रास्ता घर का है. इसी बीच घर से 10 फ्र्लाग पहले ही एक नर्सिग होम के पास बाइक लगा कर तीन युवक खड़े थे. जैसे ही वहां अनोज पहुंचे, एक युवक अपनी बाइक के पास खड़ा रहा, जबकि दो दौड़ कर अनोज की बाइक के आगे आये और रोक कर उनके कर्मचारी प्रेम कुमार सिंह के हाथ से रुपये भरा बैग छीन लिया. इस दौरान विरोध करने पर मारपीट की कोशिश की और बैग लेकर एक ही बाइक से तीनों रामपुर नहर रोड की ओर फरार हो गये. अनोज ने तुरंत पुलिस को सूचित किया.

नाकेबंदी कर वाहनों की पड़ताल : सूचना मिलने के साथ ही पुलिस ने आसपास के थानों को सूचित किया और नाकेबंदी कर बाइक की जांच पड़ताल शुरू की. इसी बीच पुलिस ने आधा दर्जन बाइकरों को भी पूछताछ के लिए रोका, जो पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार थे. इस दौरान पीड़ित व्यवसायी से पहचान भी पुलिस ने करायी, लेकिन लुटेरों की शिनाख्त नहीं हो पायी. घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी राजेश कुमार व थानाध्यक्ष प्रेम राज चौहान ने बताया कि इस संबंध में छानबीन की जा रही है.

हमेशा रहे निशाने पर : मछली व्यवसायी हमेशा अपराधियों के निशाने पररहे है. दो साल पहले सुल्तानगंज थाने के बकरी बाजार के पास मछली व्यवसायी मो रहमान से अपराधियों ने लूटपाट की थी. वहीं, डीएसपी का कहना है कि सुबह में कारोबार के समय पुलिस की गश्त तेज रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन