मछुआरा से 8.8 लाख रुपये की लूट

Updated at : 08 Jun 2014 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
मछुआरा से 8.8 लाख रुपये की लूट

पटना: पटना जिला के बहादुरपुर थाना अंतर्गत रामपुर नहर के समीप आज सशस्त्र अपराधियों ने एक मछुआरे से 8.8 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. पटना सिटी के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. रामपुर […]

विज्ञापन

पटना: पटना जिला के बहादुरपुर थाना अंतर्गत रामपुर नहर के समीप आज सशस्त्र अपराधियों ने एक मछुआरे से 8.8 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. पटना सिटी के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.

रामपुर नहर इलाका निवासी मछुआरा अनुज कुमार अपने एक कर्मचारी प्रेम कुमार के साथ स्थानीय बाजार समिति से उक्त राशि लेकर मोटरसाईकिल से अपने घर लौट रहा था. तभी पहले से घात लगाए तीन अपराधियों ने उसे रास्ते में रोककर पिस्तौल का भय दिखाकर रुपए से भरा बैग छीन लिया. इस घटना को अंजाम देने वाले तीनों अपराधी एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर फरार हो गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन