लालू ने वोटरों का किया अपमान

पटना. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बयान ‘भाजपा के प्रचार से गुमराह हो गये वोटर’ पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद नारायण झा ने कहा कि यह बयान देकर लालू प्रसाद ने वोटरों की समझ और क्षमता का अपमान किया है. चुनाव परिणाम को सभी राजनीतिक दल विनम्रता […]
पटना. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बयान ‘भाजपा के प्रचार से गुमराह हो गये वोटर’ पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद नारायण झा ने कहा कि यह बयान देकर लालू प्रसाद ने वोटरों की समझ और क्षमता का अपमान किया है. चुनाव परिणाम को सभी राजनीतिक दल विनम्रता से स्वीकार कर रहे हैं.
जनादेश से सबक लेते हुए पार्टियां जनता का पुन: विश्वास जीतने के लिए आगे के कार्यक्रम तय करती है, किंतु राजद सुप्रीमो जनादेश से कोई सबक नहीं ले रहे हैं. उन्होंने लालू प्रसाद को जनता से माफी मांगने को कहा है.
यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो आनेवाले चुनाव में जनता राजद को अपनी समझ और परिपक्वता का परिचय देकर ‘राजद मुक्त बिहार’ बना देगी. भारत के मतदाताओं की समझ का लोहा पूरी दुनिया ने माना है. बिहार की जनता ने हमेशा सत्ता के मदांध लोगों को धूल चटाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




