दो सगी बहनों ने की युवक की गला दबा हत्या, फरार

Updated at : 03 Jun 2014 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
दो सगी बहनों ने की युवक की गला दबा हत्या, फरार

पटना: दीघा के निराला पथ में दो सगी बहनें रिंकी देवी व मरछिया ने अपने पड़ोस में रहने वाले किरायेदार युवक उपेंद्र उर्फ रूदल (हरनौत, नालंदा निवासी) की रविवार की देर रात गला दबा कर हत्या कर दी और फरार हो गयी. गला दबाने से पूर्व उन लोगों ने मुंह में कपड़ा भी डाल दिया […]

विज्ञापन

पटना: दीघा के निराला पथ में दो सगी बहनें रिंकी देवी व मरछिया ने अपने पड़ोस में रहने वाले किरायेदार युवक उपेंद्र उर्फ रूदल (हरनौत, नालंदा निवासी) की रविवार की देर रात गला दबा कर हत्या कर दी और फरार हो गयी.

गला दबाने से पूर्व उन लोगों ने मुंह में कपड़ा भी डाल दिया था. सुबह में मृत अवस्था में उपेंद्र अपने कमरे में पाया गया. उपेंद्र इन दोनों बहनों की मां सोनी देवी के गिट्टी-बालू के बिजनेस में सहयोग करता था और वह उनकी झोपड़ी में बने दो कमरों में से एक में रहता था, जबकि सोनी देवी व दोनों बहने रिंकी देवी व मरछिया दूसरे कमरे में रहती थीं. घटना की जानकारी मिलने पर दीघा थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इधर मृतक का भाई सत्येंद्र भी हरनौत से घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह में निराला पथ पहुंचा. सत्येंद्र का कहना है कि उसकी बेटी की शादी में उपेंद्र पैसा देना चाहता था. जिसका दोनों बहनें विरोध करती थीं. इसी के कारण उन लोगों ने हत्या कर दी. उधर सत्येंद्र के बयान पर मामला दर्ज किया गया. दोनों बहनों की खोजबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन