लूट के दौरान दो छात्रों को पहाड से फेंका, दोनों की मौत

Updated at : 01 Jun 2014 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
लूट के दौरान दो छात्रों को पहाड से फेंका, दोनों की मौत

बिहारशरीफ: बिहार में नालंदा जिले के सोहसराय थाना अंतर्गत बडी पहाडी उच्च विद्यालय में पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने आए तीन छात्रों को लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने पहाडी से नीचे फेंक दिया जिससे उनमें से दो की मौत और तीसरा छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस निरीक्षक रवि ज्योति ने बताया […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ: बिहार में नालंदा जिले के सोहसराय थाना अंतर्गत बडी पहाडी उच्च विद्यालय में पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने आए तीन छात्रों को लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने पहाडी से नीचे फेंक दिया जिससे उनमें से दो की मौत और तीसरा छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस निरीक्षक रवि ज्योति ने बताया कि मृत छात्रों के नाम सुजीत कुमार और राहुल कुमार हैं तथा वे पूर्णिया जिले के रहने वाले थे.

उन्होंने बताया कि लूटपाट के दौरान छात्रों के साथ मारपीट और उन्हें पहाडी से नीचे धकेलने के दौरान लाल कुमार नामक एक लुटेरा भी पहाडी से नीचे गिरकर घायल हो गया. रवि ने बताया कि इस घटना में घायल छात्र सर्वजीत कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया तथा घायल लुटेरे ललन कुमार को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सर्वजीत पूर्णिया जिला और घायल लुटेरा बडी पहाडी का रहने वाला है.

पॉलिटेक्निक के इन तीनों छात्रों का परीक्षा केंद्र बडी पहाडी उच्च विद्यालय में पडा था और बीती रात वे हिरण्य पर्वत स्थित महावीर मंदिर में सोने गए थे। आज सुबह अपराधियों ने उनसे लूटपाट और मारपीट की तथा उन्हें पहाड से धक्का दे दिया. मारपीट के क्रम में असंतुलित होकर एक लुटेरा भी पहाड के नीचे जा गिरा. उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन