सुपौल : विवाहिता की जहर पिला हत्या, ससुराल वाले हुए फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Mar 2018 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी विवाहिता एवं दो बच्चों की मां 27 वर्षीया किरण देवी को रविवार की सुबह उसके भाई एवं अन्य लोगों के द्वारा गंभीर स्थिति में गांव से अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत गयी. अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने के उपरांत ड्यूटी पर तैनात प्रभारी उपाधीक्षक डॉ आरपी […]
विज्ञापन
सुपौल : थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी विवाहिता एवं दो बच्चों की मां 27 वर्षीया किरण देवी को रविवार की सुबह उसके भाई एवं अन्य लोगों के द्वारा गंभीर स्थिति में गांव से अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत गयी. अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने के उपरांत ड्यूटी पर तैनात प्रभारी उपाधीक्षक डॉ आरपी सिन्हा ने किरण देवी को मृत घोषित कर दिया. शव के नाक से झाग निकल रहा था.
मृतका के भाई अर्जुन कुमार ने बताया कि रविवार के अहले सुबह उसकी बहन की गंभीर हालत की सूचना मिली. जब वह गंभीरपुर पहुंचे, तो देखा कि उसकी बहन बेहोश पड़ी है. लेकिन सांसें चल रही थी. मरणासन्न अवस्था में उसने किरण को अस्पताल लाया. जहां डॉक्टरों की टीम उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




